एक अविश्वसनीय सत्य – हरीश नंजप्पा – सड़क पे मरता हुआ इंसान जिसका शरीर कटा हुआ, निचला हिस्सा कुछ दूर पड़ा हुआ है वो कहे की “मेरे सारे अंग जिसे काम आये उसे दे देना”
क्या आपने कभी इस से बड़े असली नायक के बारे में सुना है ?
ये हर नागरिक तक पहुंचाइये अभी। पूरा पढ़िए यहाँ..
आपको कितने असली मायने में हीरो देखने मिलते है ? हम तो बस न्यूज़ में ही सुन पाते हैं। एक तो वो आर्मी के जवान होते है जो हमारी नींद के लिए अपनी जान हाथ पे रखते है जैसे अभी सियाचिन में शहीदों के साथ Lance Naik Hanamanthappa भी एक शहीद था, दूसरी तरफ लोग ‘लालच’ को भी थप्पड़ मार देते है जैसे कितनी बार कोई ऑटो वाला लाखों से भरा बैग लौटाता है।
पर ऐसा आजतक नहीं सुना।
एक जवान लड़का जो सड़क में दो हिस्सों में पड़ा है, जिसे पता है की अब मौत सामने खड़ी है वो कहता है की जो अंग काम आने लायक हैं वो किसी ज़रूरतमंद को दे दो।
इस से ज्यादा बड़ा दान मैंने इस ज़िन्दगी में नहीं सुना। बिल गेट्स/ज़ुकेरबर्ग वैगरह ने करोडो दान किये हो पर ये उनसे ऊपर है।
मैं अपने को उस जगह रखता हूँ तो जैसा फिल्म सिखाती आई है वो ही दिमाग में आ रहा है, अपनी ज़िन्दगी का फ्लैशबैक, माता पिता, बच्चों के चेहरे वैगरह पर ये नहीं होगा।
कभी आप किसी को ऐसे सड़क पे मरता हुआ देखेंगे तो आपको ये कतई नहीं पता चलेगा की वो अच्छा व्यक्ति था या कोई गुंडा पर इसका ये एक वाक्य इसकी पूरी ज़िन्दगी आपके सामने परोस देता है, ये एक अच्छे नागरिक की तरह वोट दे कर वापस आ रहा था, हेलमेट भी पहन था।
ये एक मिथ्या है की मरा हुआ इंसान किसी के लिए कुछ नहीं कर सकता, ये वाकया सीधा साधा प्रूफ है की आप कुछ भगवान् जैसा भी कर सकते है। अंग दान करके आप ज़िंदगीयां बचा सकते है।
हरीश को हमारा शत शत नमन।
और उम्मीद करता हूँ इस वाकये से आपको भी प्रेरणा मिली होगी की आप भी अपने सारे अंग दान करे।
आप में से काफी भगवान की फ़ोटो शेयर करते आये है पर आज जब भगवान् ने किसी को आपके बीच सन्देश दे के भेज तो आप शेयर नहीं करेंगे ?? भगवान् न करे कल को आपको या परिवार वाले को किडनी या दिल की ज़रूरत पड़े और न मिले, क्या तभी आपको ‘हरीश नंजप्पा’ याद आएगा ? अभी का अभी शेयर करें ताकि हर किसी को ये प्रेरणा मिले।
यहाँ मैं कुछ लिंक दे रहा हूँ जहाँ आप ज्यादा जान सकते है इसके बारे में।
IMP – Most of You always share photos of Gods but now that the god himself send a messenger among us, why not share?
SOURCE: http://ift.tt/1Tnz2hL?
ORGAN DONATION : http://ift.tt/1IY1Q8M http://ift.tt/1KpcPyB

