सुप्रभात। कल बिलकुल मेरी उम्मीद के अनुसार मुझपे ठप्पा लगा दिया गया कुछ लोगो द्वारा की मैं कोई छुपा हुआ एजेंडा ले कर सिर्फ किसी एक के फेवर में पोस्ट करता हूँ और दूसरे के खिलाफ।
मैं सुभाष जी के नारे को फोटोशॉप करते हुए 😉 उसे फॉलो करता हूँ “तुम मुझे झूठ दो, मैं तुम्हे सच्चाई दूंगा"। ये पूरी दुनिया या कम से कम भारत के सारे सोशल मीडिया वालों को पता है की सबसे ज्यादा झूठ फ़ैलाने वाले और फोटोशॉप करने वाले कौन है। तो मुझे वो झूठ ही ज्यादा या तो मिलते है मेरे व्हाट्सएप्प ग्रुप में (रिश्तेदार/दोस्त) या फिर मेरे फोल्लोवेर्स वो ही पूछते है।
ये पेज सिर्फ और सिर्फ लोगो को भ्रमित होने और भ्रम फ़ैलाने से रोकने के लिए बनाया है, चाहे राजनीती हो या अन्धविश्वास या कुछ भी।
ये फ़ोटो मैं अभी महीने भर पहले ही पास्ट किया था, और ऐसे और भी किये है जो मेरे ऊपर लगे ठप्पे के खिलाफ है। http://ift.tt/1rB2zLg

